News PR Live
आवाज जनता की

बिहार में कोरोना, वैक्सीनेशन और आपदा को लेकर बोले मुख्यमंत्री नीतीश ‘बीमारी की रोकथाम के लिए प्रयास जारी, पीएम मोदी के जन्मदिन पर बड़े पैमाने पर होगा टीकाकरण

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सोमवार को फरियादी द्वारा शिकायत सुनी गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने बिहार में वैक्सीनेशन, कोरोना और आपदा को लेकर कई बात बोली। उन्होंने कहा कि बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। बिहार में आपदा से निपटने के लिए तमाम तरह की तैयारियों को सुनिश्चित किया जा रहा है। आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। उस दिन बड़े पैमाने पर टीकाकरण का काम किया जाएगा। इसके लिए बिहार में भी तैयारी चल रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिहार में आपदा की स्थिती में ‘बीमारी की रोकथाम के लिए प्रयास जारी है। ‘बाढ़, बरसात को लेकर भी सरकार अलर्ट ह। ‘राज्य सरकार हर जिलों से रिपोर्ट ले रही है। बिहार में टीकाकरण काफी तेजी से हो रहा है। क्यों कि एक भी व्यक्ति यदि छूटा तो फिर इसके फैलाव से हम नहीं बच सकते। हमें सतर्क रहने की जरूरत है। बिहार में बढ़ते वायरल और अन्य बीमारियों के लिए स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा उन्होंन मौसम में बदलाव को लेकर भी लोगों से सतर्क रहने की बात कही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.