मोतिहारी के मो’स्टवांटेंड क्रि’मिनल को STF ने द’बोचा, मुजफ्फरपुर शहर में छु’पकर रह रहा था

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार STF ने मोतिहारी जिले के मोस्टवांटेड क्रिमिनल राजा सोनार उर्फ राजा कुमार को दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर शहर के काजी मोहम्मदपुर थाना के मझौलिया से हुई है। वह वर्तमान में यही पर छुपकर रहता था। इसकी भनक लगने पर STF ने जाल बिछाना शुरू किया। करीब 48 घंटे तक शहर में STF कैंप कर आरोपी का सुराग खोजती रही।

जैसे ही उसका सही लोकेशन मिला और पहचान हुई। टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद मोतिहारी के छतौनी थाना के हवाले कर दिया। अब वहां से उसे जेल भेजने की कवायद की जा रही है। उसके पास से कबाड़ लोड ठेला बरामद किया गया और कट्टा व मादक पदार्थ बरामद होने की भी चर्चा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

राजा सोनार के खिलाफ मुजफ्फरपुर के सकरा थाना में दो और मोतिहारी के छतौनी में एक, मुफस्सिल थाना में लूटपाट का एक-एक मामला दर्ज है। इसके अलावा और भी कई कांड हैं, जिसे खंगाला जा रहा है। मोतिहारी में उसने कई लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं सकरा में मारपीट और SC/ST एक्ट के मामला दर्ज है। सकरा पुलिस उसके खिलाफ चार्जशीट भी दायर कर चुकी है।

फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर निकाला था। इसके बाद मझौलिया स्थित एक कबाड़ की दुकान के आड़ में गांजा का धंधा करता था। सूत्रों की माने तो राजा मूल रूप से सकरा के रघुनाथपुर दोनवा का रहने वाला है। लेकिन, वह अपने घर पर नहीं रहता था। वह कभी कभार गांव जाता था। इस बीच टीम को जानकारी मिली कि वह मझौलिया में कबाड़ ठेला के साथ घुम रहा है। उसे दबोच लिया गया।

Share This Article