सांसद पप्पू यादव सिविल कोर्ट में पेश, कोर्ट कॉन्डलेंस के कारण नहीं हुई सुनवाई

Neha Nanhe

NEWS PR डेस्क : पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि, कोर्ट में आज सुनवाई नहीं हो सकी क्योंकि महिला अधिवक्ता के असामयिक मौत के कारण निर्धारित मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। लेकिन

कोर्ट में हाजिरी के दौरान पूर्व के कोतवाली थाना (2017, 2019) और बुद्धा कॉलोनी थाना से जुड़े मामलों में उन्हें कस्टडी में लिया गया। इन तीनों मामलों में गिरफ्तारी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। अदालत के आदेश के बाद सांसद पप्पू यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इस घटनाक्रम के बाद फिलहाल पप्पू यादव को किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है। उनके अधिवक्ता शिवनंदन झा ने बताया कि तीन अलग-अलग मामलों में जमानत के लिए शुक्रवार को याचिका दाखिल की जाएगी।

अधिवक्ता शिवानंद झा ने यह भी कहा कि उनके मुवक्किल को राजनीतिक साजिश के तहत जबरन पुराने मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अदालत में तथ्यों के आधार पर पूरी मजबूती से पक्ष रखा जाएगा ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

Share This Article