बिहार: तेज रफ्तार सूमो और बाइक की टक्कर में चार लोग घायल, तीन को गंभीर अवस्था में किया गया रेफर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में तेज रफ्तार सूमो और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना तारापुर खड़गपुर मुख्य मार्ग में पढ़ भरा मोड़ के पास की है। सूमो विक्टा एवं दो बाइक की आमने सामने टक्कर में चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जिसमें तीन व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान रमणकाबाद निवासी  सदीप कुमार एवं सुजीत कुमार के रूप में हुई तो अन्य घायल में बरुई  गांव के विवेक ठाकुर एवं उनकी पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई। पूनम देवी अपने पति के साथ तारापुर निजी काम के लिए आ रही थी तो संदीप कुमार असरगंज थाना में निजी चालक के रूप में कार्यरत हैं, जो अपने ड्यूटी पर जा रहा था। संदीप की शादी इसी माह के 28 अप्रेल को होनी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अपर थाना अध्यक्ष अजितेंद्र कुमार ने तीनो वाहनों को जब्त कर लिया। जिसके बाद वाहन को थाना लाया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article