AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

स्कूल में शिक्षकों ने छात्राओं को पीटा, तीन छात्राएं अस्पताल में भर्ती

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है पीरपैंती प्रखंड के कुंजबन्ना मध्य विद्यालय में शिक्षकों और प्रधानाध्यापक पर छात्राओं की बेरहमी से पिटाई का गंभीर आरोप लगा है घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.पीरपैंती प्रखंड क्षेत्र के कुंजबन्ना मध्य विद्यालय से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है आठवीं कक्षा की तीन छात्राओं अबिदा खातून (14 वर्ष), अफरीन खातून (15 वर्ष) और आलिया खातून (15 वर्ष) — को शिक्षकों और प्रधानाध्यापक ने इतनी बेरहमी से पीटा कि वे बेहोश हो गईं घटना की जानकारी मिलते ही पीरपैंती थाना अध्यक्ष नीरज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल छात्राओं को तुरंत अस्पताल भेजा गया फिलहाल तीनों छात्राओं का इलाज जारी है.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर दास ने मारपीट के आरोपों से इनकार कर दिया प्रधानाध्यापक का कहना है कि बच्चों को केवल अनुशासन सिखाने के लिए डांटा-फटकारा गया था, लेकिन किसी प्रकार की शारीरिक हिंसा नहीं की गई है वहीं पीरपैंती थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होते ही दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी घटना के बाद विद्यालय में ग्रामीणों और अभिभावकों की भारी भीड़ जुट गई गुस्साए लोगों ने शिक्षकों और प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों के साथ इस तरह की बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी हालांकि फिलहाल विद्यालय परिसर में स्थिति नियंत्रण में है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More