उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मुंगेर सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क । मुंगेर : सरकारी अस्पतालों में बिहार का पहला ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री तारकिशोर प्रसाद, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा किया गया। स्थानीय जीएनएम स्कूल परिसर में आईटीसी की सहयोग निर्मित इन 02 प्लांटों द्वारा 100 बेड से संबद्ध रहेगा। 500 एलपीएम (लीक्वीड प्रति मिनट) ऑक्सीजन आपूर्ति करेगा। 350 एवं 150 एमपीएम क्षमता के अलग अलग 02 ऑक्सीजन आपूर्ति प्लांट है। 100 बेड तक उपकरण युक्त पाईप लाईन बिछाने का कार्य भी आईटीसी ने ससमय किया है। करोड़ों के लागत से निर्मित इस प्लांट को विगत माह में कार्य के लिए रेडीमोड में कर दिया गया था। उद्घाटन से पूर्व मंत्री का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।

आईटीसी के कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रबंधक वाई पी सिंह द्वारा मंच संचालन का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर सरकार के साथ किये गये अपने कमिटमेंट को पूरा करने में सफल रहा। उन्होंने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य प्रशासन का एवं माननीय मंत्रीगण का बहुत बहुत आभार प्रकट किया। वहीं उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटीसी द्वारा किया गया यह कार्य निश्चय ही बिहार के लिए एक उदाहरण बनेगा। मुंगेर के साथ आईटीसी का पुराना नाता रहा है। आईटीसी के इस जनउपयोगी कार्य को उन्होंने काफी सराहा। उन्होंने कहा कि कोविड में कई लोगों ने अपने परिजनों को खोया है। प्रधानमंत्री के टीकाकरण एवं गरीब कल्याण अन्य योजना से काफी हद तक इस नियंत्रण पा लिया गया है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक उपकरण देने का कार्य किया गया। आईटीसी द्वारा किये गये संकल्प को उन्होंने सिद्ध किया है। लोक कल्याण के क्षेत्र में बेमिसाल कायम किये है। मुंगेर के साथ जन जनमान्तर का नाता का प्रत्यक्ष स्वरूप आज सामने आया है। निश्चित तौर पर यह मुंगेर की पीड़ा का हरने का कार्य करेगा। हमें जनता के प्रति प्रतिबद्धता का एहसास है। मुंगेर के विकास सभी स्तरों पर किया जायेगा।

इधर, पूर्व पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने भी बिहार सरकार की कई योजनाओं को मुंगेर में लाने की बात कही। इसके बाद परिसर में मंत्री द्वारा पौधारोपण किया गया। वहीं उप मुख्यमंत्री ने नगर परिषद हवेली खड़गपुर में नगर सरकार भवन तथा अन्य योजनाआंे का भी शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, आईटीसी ब्रांच मैनेजर, माननीय विधायक प्रणव कुमार, पूर्व विधायक विजय कुमार विजय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश जैन उपस्थित थे। सिविल सर्जन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share This Article