News PR Live
आवाज जनता की

मुजफ्फरपुर में महिला पर तेजाब डालकर हत्या, 4 दिन बाद बुरी हालत में घर से मिला शव

महिला का शव 4 दिन से घर में पड़ा था। चार दिन बाद ही महिला का शव बुरी हालत में घर से बरामद किया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मुजफ्फरपुर से महिला पर तेजाब डालकर हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरा इलाके के केशोपुर गांव में रहने वाली एक विधवा महिला को तेजाब से जलाकर हत्या कर दी गई है। महिला का शव 4 दिन से घर में पड़ा था। चार दिन बाद ही महिला का शव बुरी हालत में घर से बरामद किया गया। महिला अपने बेटों का 2 दिन से फोन नहीं उठा रही थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

मृत विधवा महिला का नाम रुक्मणि देवी (50) है। उसके पति शंकर महतो की मौत 10 साल पहले हो चुकी थी। महिला की तीन बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है और तीनों बेटियां ससुराल रहती हैं। वहीं महिला का एक बेटा भी है जो दिल्ली में रहता है। स्थानीय मुखिया दिनेश पुष्पम ने बताया कि महिला घर में अकेले रहती थी और आसपास की महिलाओं से भी ज्यादा मिलती जुलती नहीं थी। लोगों की मानें तो महिला को 3 दिन पहले ही देखा गया था। वहीं 2 दिनों से इसका बेटा दिल्ली से अपनी मां को फोन कर कर के परेशान था। 2 दिनों से महिला किसी के कॉल का कोई जवाब नहीं दे रही थी।

फोन न उठाने से परेशान बेटे ने एक पड़ोसी दोस्त को कॉल किया और घर जाकर बात करवाने को कहा। लेकिन जब युवक उसके घर गया तो देखा कि मेन ग्रिल का अंदर से सिर्फ हैंडल लगा था। भीतर जैसे ही उसने पैर रखा उसे तेज दुर्गंध महसूस हुई। फिर भी महिला को पुकारते हुए भीतर घुसा तो अंदर कमरे का दृश्य देखकर दंग रह गया। विधवा अपने बिछावन पर लेटी थी। उसका शरीर काला पड़ चुका था। कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था। उसका मोबाइल बगल में पड़ा था। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। मामले की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाय़ा गया। वहीं इस मामले में अभी पुलिस की छानबिन जारी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.