पटना में दहेज के लिए फिर महिला का मर्डर, 10 लाख के लिए गला दबाकर मार डाला

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR DESK- राजधानी पटना में एक बार फिर से दहेज दानवों ने एक महिला की दहेज के लिए हत्या कर दी है। दहेज का पैसा नहीं मिलने की वजह से महिला की ससुराल में हत्या कर दी गई है। पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है। घटना बिहटा थाना इलाके की है। जहां डुमरिया गांव में नीलम देवी नाम की महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।

मृतक के पिता उपेंद्र राय ने बताया कि अपने पुत्री की शादी तीन वर्ष पूर्व बिहटा के डुमरिया गांव के रहने वाले जय कुमार के पुत्र गुड्डू कुमार से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक चलता रहा है। वही नीलम ने दो बच्चों माँ इसके बावजूद ससुराल वालों ने शादी के बाद मारपीट करने लगे और दहेज के रूप में 10 लाख रुपये की लगातार डिमांड कर रहे थे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर लड़की को पीटा जाता था।

इसी बीच शनिवार को सूचना मिली कि मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर और दाह संस्कार के लिये मनेर संगम घाट ले जा रहे थे, इसी क्रम में मनेर थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के समीप गाड़ी पे रखे शव के साथ ससुराल पक्ष लोगे देखा देखते शव को छोड़ ससुराल पक्ष के लोगो ने भाग खड़े हुए। लड़की के पिता ने शव को बिहटा थाना लाकर दहेज़ के लिये हत्या का मामला दर्ज कराया। वही, बिहटा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि मामला की छानबीन की जा रही है।

Share This Article