BIG BREAKING- मुंगेर के भयंकर सड़क हादसे में दो की मौत छः घायल मचा हड़कंप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मुंगेर के भयंकर सड़क हादसे में दो की मौत छः घायल । मुंगेर चंडिका स्थान से पूजा कर सभी ऑटो पकड़ श्री कृष्ण सेतु पार कर जा रहे थे खगड़िया की तभी पूल के साइड में खड़े ट्रक में ऑटो ने मारा टक्कर । ऑटो भी हुआ क्षतिग्रस्त सभी को इलाज के लिय सदर अस्पताल में भरती कराया गया।

 

मुंगेर में उस समय बड़ा सड़क हादसा हुआ जब पैसेंजरों से भरा ऑटो जब मुंगेर गंगा नदी पे बना श्री कृष्ण सेतु हो खगड़िया जा रहा था कि तभी ऑटो अनियंत्रित हो पूल के साइड में खड़ा ट्रक में धक्का मार दिया । इस एक्सीडेंट में ऑटो पे सवार नवीं क्लास की छात्रा फ्रूटी कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तो एक अन्य महिला 42 वर्षीय कामिनी देवी की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई और इस हादसे में छः अन्य बुरी तरह घायल हो गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जिसको इलाज के लिय स्थानीय लोगों ने इलाज के लिय सदर अस्पताल में भरती कराया । वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।जानकारी के मुताबिक मृतक फ्रूटी खगड़िया के अलोली कि रहने वाले थी और एक दिन पूर्व अपने मैसी के यहां मुंगेर आई थी और आज चंडिका स्थान में पूजा करने के बाद वो अपने परिवार के साथ वापस खगड़िया लौट रही थी कि तभी ये हादसा हो गया तो वही मृतका कामिनी देवी हेरूदियारा मुंगेर की रहने वाली है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article