Muzaffarpur Hospital Fire: ICU में आग लगने से 5 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

इलाज के बीच त्रासदी, मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा इलाके में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे भवन में फैल गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से अधिक मरीज गंभीर रूप से झुलस गए हैं।


पूरे मामले की जांच शुरू
आग लगने के बाद अस्पताल परिसर में घना धुआं भर गया, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए अस्पताल से बाहर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।घायलों को तत्काल सुरक्षित निकालकर शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा
वहीं हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से हुई मौतें अत्यंत दुखद हैं। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश
इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और घायलों के उपचार के लिए अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article