News PR Live
आवाज जनता की

राबड़ी निवास में निकला नाग, विपक्ष पार्टियों ने किया वार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जो खुद को शंकर भगवन का बड़ा भक्त बताते हैं आज दोपहर उनकी पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी आवास में नाग निकलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। आपको बता दें कि सांप की लम्बाई करीब पांच फ़ीट बताई जा रही हैं.

जिसके बाद लोगो में वहा अफरा तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। काफी मेहनत और मसक्कत के बाद सांप को मार दिया गया पर असली मुद्दा सांप के मारे जाने के बाद हुआ हैं। अब चुनावी मौसम है तो इसपर भी सियासत शुरू हो गई है। जदयू के तरफ से बयान बाजी किया जा रहा हैं जिसे अब पाप करार दिया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

इस मामले पर टिप्पणी करते हुए जेडीयू नेता ने कहा की कार्तिक मास में लोग भगवान शंकर की पूजा करते हैं। लालू जी तो खुद भगवान शंकर के भक्त हैं। उनके सपने में आकर भगवान शंकर ने कहा था कि बकरा मत खाना और लालू जी ने बकरा खाना छोड़ दिया था। आज के दिन भगवान शंकर के गले में लिपटे रहने वाले नाग देवता की हत्या हो गई। वह भी लालू-राबड़ी के आवास में।

वही जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा है कि मैं इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं, लेकिन बस मन दुखी हो गया। यह किसी भी कीमत पर आज नहीं होना चाहिए था। जीव हत्या तो वैसे भी पाप है। मौके पर वन विभाग को सूचित किया जाता तो संभवतः उस नाग की जान बच सकती थी।

खुद को शंकर भगवान का भक्त बताने वाले लालू यादव ने कुछ दिनों के लिए मांस का सेवन करना छोर दिया था और शाकाहारी बन गए थे। इसके पीछे कहानी यह है कि 2001 में जब वह चारा घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में थे तो लालू ने बयान जारी कर बताया था की भगवान शंकर उनके सपने में आए थे और उन्हें शाकाहारी बनने की ‘सलाह’ दी। उन्होंने खुद ही बताया था कि भगवान की सलाह पर अमल करने के बाद वे देश के रेल मंत्री बने।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.