NALANDA में दिनदहाड़े व्यवसाय से लूट की कोशिश ग्रामीणों ने खदेड़ा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- NALANDA- नालंदा में बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसाई के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। मामला हरनौत थाना क्षेत्र के गंगटा पुल के समीप की है।वही पुलिस लूटपाट की घटना से इनकार कर रही है और क्रिकेट के विवाद में मारपीट की बात कह रही है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के संबंध में पीड़ित के भाई मुकेश राम ने बताया कि श्रवण कुमार रविवार की देर शाम बिहार शरीफ के दीपनगर से 2 लाख नगद लेकर घर लौट रहा था। रहुई से जैसे ही पहुचा

 

वह हरनौत की ओर मुड़ा जहां से दो मोटरसाइकिल साइकिल पर सवार चार लोगों ने उसका पीछा किया और मुबारकपुर के पास आकर मोटरसाइकिल को रुकवा लिया। इसके बाद पिस्टल का भय दिखाकर उससे लूटपाट की विरोध करने पर साथ मारपीट शुरू कर दी। गंगटा खंधा में कुछ लोग फसल पटवन का काम कर रहे थे।

 

वहां से जब कुछ लोग दौड़े तो बदमाशों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद घटना की जानकारी उन लोगों को मिली।घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीण ने थाने का घेराव करने पहुंचे। इसी बीच डीएसपी सदर-2 भी वहां पहुंचे। जहां उन्होंने दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article