News PR Live
आवाज जनता की

नालंदा में बाढ़ का भयावह मंजर, बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री नहीं मिलने से आक्रोश, सड़क जाम करके प्रदर्शन कर रहे लोग

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। नालंदा में बाढ़ के प्रकोप से लोग परेशान हो गए हैं। झारखंड से छोड़े गए पानी के कारण नालंदा के सकरी, गोइठवा, जीराइन, पंचाने समेत तमाम नदियों में उफान है। बाढ़ की तबाही से लोग त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं। कई जगहों पर आक्रोशितों बाढ़ पीड़ितों ने बाढ़ राहत सामग्री नही मिलने के कारण सडक़ जाम भी किया है।

बता दें कि बिहार के कई जिलों में बाढ़ ने कहर ढाया हुआ है। नालंदा, रहुई, अस्थावां, कतरीसराय समेत कई प्रखंड में बाढ़ से तबाही मची है। नालंदा में सकरी, जिरायन, पंचाने नदियां उफान पर हैं। बाढ़ का पानी निचले इलाकों तक पहुंच गया है। लगातार जलस्तर बढ़ने के कारण रहुई अस्पताल, प्रखंड कार्यालय व पंचायत सरकार भवन समेत रहुई गांव के सैकड़ो घरो में घुसा बाढ़ का पानी के चपेट में आ गया है। रहुई से बिहारशरीफ, और अस्थावां प्रखंडों जाने वाली मुख्य सड़क बाधित हो गया। बाढ़ की तबाही से 200 हेक्टेयर से ज्यादा खेतों में लगी धान, मक्के और सब्जी की फसलें डूब चुकी हैं। रहुई से बिहारशरीफ मुख्य सड़क इतासन गांव के पास पंचानवे नदी के तटबंध टूट गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं जिला मुख्यालय विहारशरीफ के निचले इलाकों में पंचाने का पानी फैल गया है। जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य चलाया जा रहा हैपंचाने नदी का जलस्तर बढ़ने से रहूई बिहार शरीफ मुख्य सड़क मार्ग रहूई-अम्बा और परवलपुर बिहार शरीफ मुख्य सड़क मार्ग बाधित हो चुका है।कई जगह जलस्तर बढ़ने से तटबंध भी टूट चुके है।हालांकि प्रशासन के द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित इलाको में पैनी नजर बनाए हुए है।तटबंधों की बारामती का काम किया जा रहा है हालांकि पिछले 24 घंटे में बारिश कम होने के कारण कहीं-कहीं नदियों का जलस्तर घटा भी है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.