News PR Live
आवाज जनता की

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमा नालंदा, दो पक्षों के विवाद में फायरिंग, वीडियो वायरल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव में हुई दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी का वीडियो वायरल हो रहा है। वर्चस्व विवाद में दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी हुई थी। कुछ लोगों ने गोलीबारी का वीडियो बना उसे वायरल कर दिया। वहीं शुक्रवार को इस मामले में 8 लोगों को आरोपित किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। अवधेश प्रसाद ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। जिसमें आठ लोगों को आरोपित किया गया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

आरोपों में बताया गया है कि बूंदी प्रसाद और सरयुग प्रसाद के बीच वर्चस्व विवाद में गोलीबारी की गई। मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक आरोपित राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस वायरल वीडियो को देखकर लगता है कि यह खेत खलिहान है या युद्ध का मैदान है। गोलियों की तड़तड़ाहट से हिलसा हिल गया। दो पक्षों में फायरिंग का ऐसा विडियो जिसमें पिस्टल अंगार बरसा रहे थे। गड़गड़ाहट की आवाज खत्म ही नहीं हो रही थी।

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.