आज मनाया जा रहा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने जवानों को दी शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भारत में हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसको लेकर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने भारतीय सशस्त्र बलों के जांबाज जवानों को शुभकामनाएं दी है। बता दें कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

हर साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के लिए एक नई थीम होती है। इस वर्ष की थीम है ‘सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी)। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्थापना दिवस पर 1972 में पहली बार 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया था। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय स्तर पर एक नॉन-प्रॉफिट, स्व-वित्तपोषण और त्रिपक्षीय एपेक्स बॉडी है। इसे भारत सरकार, श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा 4 मार्च 1965 को सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर एक स्वैच्छिक आंदोलन को उत्पन्न करने और विकसित करने के लिए स्थापित किया गया था। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के दौरान औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव के तरीकों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस खासतौर पर हजारों सिपाहियों को समर्पित किया जाता है, जो अपनी जान खतरे में डालकर देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात रहते हैं।

Share This Article