News PR Live
आवाज जनता की

सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से थर्राया नवादा, बदमाशों ने युवक को मारी चार गोली, जानिए क्या है पूरा मामला

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के नवादा जिले में रूपौ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस-प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

- Sponsored -

- Sponsored -

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रूपौ थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव से रविवार को एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान रूपौ थाना क्षेत्र के मनसागर गांव निवासी सनी कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सनी शादी समारोह में मंडप सजाने गया हुआ था। सुबह में सूचना मिली कि युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़ जाम कर प्रदर्शन कर दिया गया।

युवक को चार गोली मारी गई है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर बिन्दुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है। बताया गया है कि नवादा जिले में बेनीपुर का इलाका पहले से ही इस तरह की घटनाओं के लिए कुख्यात रहा है। इलाके में पहले भी गोली मार कर हत्या की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। अब सुबह-सुबह हत्या की घटना सामने आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.