News PR Live
आवाज जनता की

बिहार से पकड़ा गया नक्सली संझावन चेरो, कई वर्षों से बिहार झारखंड और यूपी पुलिस को थी तलाश

पंचायत चुनाव के पहले मिली सफलता से रोहतास पुलिस गदगद, थाना पर हमला, हत्या, विस्फोट समेत कई मामले में चल रहा था फरार ।

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। 18 वर्षों से पुलिस की नजरों से बचकर फरार चल रहे अंतर प्रांतीय नक्सली समझावन चेरो को नौहट्टा, यदुनाथपुर व विशेष पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पंचायत चुनाव के पूर्व कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी को रोहतास पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है। नक्सली की गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस ने इसकी सूचना झारखंड व उत्तर प्रदेश पुलिस को भी दी है ।

शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार 2003 तक इसके द्वारा किए गए ताबड़तोड़ घटनाओं से तब जिला पुलिस सिहर उठी थी। 6 सितंबर 2002 में नौहट्टा में गिरफ्तार नक्सली द्वारा की गई गोलीबारी में एक महिला घायल हुई थी। 8 सितंबर 2003 को दिल दहलाने वाले डबुआ मोड़ विस्फोट कांड में भी इसकी प्रमुख भूमिका थी

- Sponsored -

- Sponsored -

ताबड़तोड़ नक्सली घटनाओं को अंजाम देने के कारण वर्ष 2001 में नक्सली संगठन ने समझावन चेरो को पार्टी का एरिया कमांडर की जिम्मेवारी सौंपी थी। रोहतास जिले के साथ-साथ झारखंड व उत्तर प्रदेश के सोनभद्र व अन्य कई थानों में नक्सली कांडों में इसकी संलिप्तता बताई जाती है। हाल के दिनों में नक्सलियों की सुगबुगाहट के बीच यह जानकारी मिली थी कि फरार नक्सली कमांडर समझावन चेरो नक्सली गतिविधि में शामिल हो रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर नौहट्टा थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, यदुनाथ पुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार समेत विशेष पुलिस टीम ने यदुनाथ पुर में छापेमारी कर नक्सली समझावन चेरो को गिरफ्तार कर लिया है। पंचायत चुनाव को लेकर चार राज्यों से जुड़े सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार कांबिंग ऑपरेशन व अन्य अभियान चलाए जा रहे हैं। हाल के दिनों में नक्सलियों की गिरफ्तारी के बीच संझावन चेरो की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है।

रोहतास एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से उसके अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ की जा रही है और जिले को नक्सल मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.