NEET UG 2026: बिहार के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, नवादा के आयुष भालोटिया बने राज्य टॉपर, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना,17 जुलाई। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 का परिणाम जारी होने के साथ ही बिहार के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित नतीजों में राज्य के चार छात्रों ने टॉप रैंकर्स की सूची में जगह बनाई है। इनमें नवादा जिले के वारिसलीगंज निवासी आयुष भालोटिया ने ऑल इंडिया रैंक (AIR)-4 हासिल कर बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है।

आयुष को 99.99965 परसेंटाइल मिले हैं। उनकी इस उपलब्धि से नवादा समेत पूरे बिहार में खुशी का माहौल है। परिजन, शिक्षक और स्थानीय लोग इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं। आयुष व्यवसायी सुनील कुमार भालोटिया के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा वारिसलीगंज स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल से पूरी की और यहीं से 10वीं व 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। अब उनकी सफलता ने राज्य के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए नई प्रेरणा पेश की है।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी आयुष को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘नीट-यूजी परीक्षा में बिहार के प्रतिभाशाली छात्र आयुष भालोटिया को राज्य में शीर्ष स्थान तथा अखिल भारतीय रैंक (AIR-4) प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण है। मुझे विश्वास है कि आप चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सेवा-भाव से देश एवं समाज का गौरव बढ़ाएंगे। आपके उज्ज्वल, सफल एवं मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। रविकांत दिवाकर ने ऑल इंडिया रैंक-55 प्राप्त की है और उन्हें 99.9959998 परसेंटाइल मिले हैं। वहीं आदित्य कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-73 हासिल की है। उन्हें भी 99.9959998 परसेंटाइल प्राप्त हुए हैं। इन दोनों विद्यार्थियों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की पहचान मजबूत की है।

इस वर्ष देशभर में NEET UG 2026 परीक्षा में कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। एनटीए के अनुसार, सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं। परीक्षा में शामिल होने वाली 56.8 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का सफलता प्रतिशत 55.1 रहा। आंकड़े बताते हैं कि इस बार भी छात्राओं ने सफलता के मामले में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब के आर्यण गुप्ता ने परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया, जबकि हरियाणा के पंशुल बंसल दूसरे स्थान पर रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article