नवविवाहिता का पंखे से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी, कुछ महीने पहले ही सिंचाई विभाग के पूर्व चालक के बेटे से हुई थी शादी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में एक 19 साल की नवविवाहिता का पंखे से लटका शव मिला है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा कि लड़की ने आत्महत्या की है। घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र के सबौर-जीरोमाइल सीमा पर की है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीरोमाइल और सबौर पुलिस ने जांच पड़ताम में जुट गई है।

मृतका की पहचान 19 वर्षीय सपना कुमारी के रूप में हुई है। सपना की शादी कुछ महीने पहले सिंचाई विभाग भागलपुर के सेवानिवृत्त चालक राजेंद्र पंडित के पुत्र अभिषेक कुमार के साथ हुई थी। सपना का मायका नवगछिया के नया टोला में है। उसकी मौत की सूचना मायके वालों को दी गई। हालांकि, विक्रमशिला सेतु जाम होने की वजह से मायके वाले अभी तक नहीं पहुंचे हैं। पति की मानें तो सपना अकेले रूम में सोई थी। रात में उसने कब और क्यों ऐसा किया पता नहीं चला?

इस पूरे घटनाक्रम में पति संदेह के घेरे में है। पुलिस मायके वालों के आने का इंतजार कर रही है ।उसके आने के बाद ही शव पोस्टमार्टम में भेजा जाएगा। अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस छानबीन कर रही। लोगों की मानें तो सपना और उसके पति में विवाद होता था। वहीं उसके ससुरालवाले शादी में शामिल होने मुंगेर गए थे। जिस दौरान ये हादसा हो गया। जबकि सपना और सपना का पति अभिषेक और उसका देवर कुमार गौरव घर पर ही थे। पुलिस फिलहाल उन दोनों पर शक कर रही।

Share This Article