बिहार में लौट रही है भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हाल के दिनों में हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया था। ठंडक ऐसी रही कि घरों में पंखे और एसी भी बंद हो गए थे। लोग इसी सुहावने मौसम की अपेक्षा कर रहे थे, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन टिक नहीं सकी। बारिश थमते ही मौसम ने फिर से गर्मी का रुख पकड़ लिया है।मौसम विभाग ने अब 8 मई से 16 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस अवधि में बारिश की कोई संभावना नहीं है, और गर्म पछुआ हवाएं पूरे राज्य में कहर बरपाएंगी।

उत्तर बिहार का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने का अनुमान है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 8 मई से पछुआ हवाओं का प्रभाव बिहार में बढ़ेगा। मध्य भारत और ओडिशा के आसपास एक प्रतिचक्रवातीय प्रणाली सक्रिय है, जो गर्म और शुष्क हवाओं को बिहार की ओर ले आएगी। इसके चलते राज्य में दिन और रात के तापमान में सामान्य से अधिक वृद्धि होने की आशंका है।उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-मध्य और दक्षिण बिहार के जिलों में लू की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। 10 से 16 मई के बीच कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा में नमी की मात्रा भी बेहद कम, यानी 20% से 30% के बीच रह सकती है।लोगों को सलाह दी गई है कि वे दिन के समय धूप में निकलने से बचें और भरपूर पानी पिएं, ताकि लू से बचा जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article