News PR Live
आवाज जनता की

महान अर्थशास्त्री भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का जन्मदिन: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी शुभकामनाएं, जानिए भारत के लिए क्यों खास हैं डॉ सिंह

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री वित्त मंत्री अर्थशास्त्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल में भारतवासियों को ढेरों सौगात दी हैं। उन्होंने सन् 1990 में भारत की अर्थव्यवस्था को जिस प्रकार संकट से उबारा था वह अविस्मरणीय है। भारत के लिए किए गए उनके योगदान को सभी भारतीय हमेशा याद रखेंगे।

दो बार बने प्रधानमंत्री

बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 में गाह, पश्चिम पंजाब भारत में हुआ था। उन्होंने साल 2004 में पहली बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। जिसके बाद वह दुबारा 2009 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई ऐसी योजना लेकर आए जो भारत के लिए ऐतिहासिक रहा है। मनरेगा से लेकर फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 तक उनके कार्यकाल में लाए गई कुछ खास योजना है। इसके अलावा सन् 1990 कमें उदारीकरण की नीतियों के जरिए मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को संकट से उबारा था। पीवी नरसिम्हाराव सरकार में वह वित्तमंत्री रहे थे।

वित्त मंत्री के रूप में कार्यकाल

- Sponsored -

- Sponsored -

मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर कई किताबें भी लिखी गई है। जिसमें उनके कार्यकाल एवंउ नकी नीतियों का जिक्र किया गया है। जिसेमें सन् 1990 में भारतीय अर्थव्यवस्था को संकट से निकालने के दौरान पूर्व गृह सचिव सीजी सोमैया ने अपनी आत्मकथा ‘द ऑनेस्ट ऑलवेज स्टैंड अलोन’ में किया है। सन् 1991 में उन्होंने देश के पतन के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। उन्होंने रूपए का अवमूल्यन किया, राज्यों द्वारा उद्योगों का निजिकरण किया। इसके साथ ही उन्होंने करों को कम किया, विदेशी निवेश को प्रोत्साहित किया। इस प्रकार के कई बदलाव ने उस वक्त देश की अर्थव्यवस्था को उछाल दिया और बढ़ावा दिया।

महान अर्थशास्त्री सिंह

मनमोहन सिंह सन् 1991 में राज्यसभा में शामिल हुए। सन् 1996 तक वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया। डॉ. मनमोहन सिंह को एक सफल अर्थशास्त्री के तौर पर उनका कार्यकाल हमेशा याद किया जाता है, लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। दो बार प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें चुना गया। उन्के कई नीतियों से भारत को लाभ मिला तो कई नीतियों में कुछ गड़बड़ी भी हुई। भारत डॉ मनमोहन सिंह को एक महान अर्थशास्त्री के रूप में जानता है। उनके कार्यकाल की तारीफ करता है। भारत के उत्थान के लिए वह हमेशे तत्पर रहे और आज भी वह अर्थव्यवस्था को लेकर कई सुझाव देते हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.