जानकी नवमी 2022: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज जानकी नवमी है। हिंदू धर्म में राम नवमी की तरह ही सीता नवमी का महत्व है। इसे लेकर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।  मान्याता है कि आज के दिन ही सीता मां का जन्म हुआ था।

जिसके कारण इस दिन को माता सीता के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जिसे जानकी जयंती या सीता नवमी के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि आज के दिन माना सीता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से सभी तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है।

इसके साथ ही मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। सीता नवमी के दिन माता सीता धरती से प्राकट्य हुई थी। इसलिए आज के दिन पूजा करने के साथ माता सीता की इस चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे हर तरह के संकटों से बचाव होता है। आज के दिन सीता चालिसा पढ़ने से सुख शांति मिलती है।

Share This Article