जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने पिछड़े वर्ग के नायक पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर उन्हें याद कर दी श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने समाजिक न्याय के प्रणोता पिछड़े वर्ग के महानायक मंडल कमीशन के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल को याद करते हुए कहा कि वह बिहार के सातवें मुख्यमंत्री के रुप में कम समय के लिए ही सेवा कर पाए थे लेकिन फिर भी उनका कार्य बिहार की जनता ने सराहा था। बार के पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए उनका योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कर्पुरी ठाकुर द्वारा चलाए गए आंदोलन में आगे बढ़कर हिस्सा लिया था। जिस दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों को हम सलाम करते हैं और बिहार और भारत के लोग उनको सदैव याद करेंगे।

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल पिछड़ों के नायक के रूप में जाने जाते हैं। वह एक भारतीय राजनेता थे जिन्होंने पिछड़ों के हित के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए थे। उन्होंने मंडल कमीशन (Mandal Commission) की अध्यक्षता की थी और इस कमीशन के जरिए पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण देने की सिफारिश सरकार से की थी। बिहार की राजनीति में भी ये काफी सक्रिय थे और आज भी इनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया जाता है।

बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को बनारस के एक हिंदू यादव परिवार में हुआ था। उनका बचपन बिहार राज्य के मधेपुरा के मुरहो गांव में बीता हुआ था। इन्होंने अपने गांव के ही एक सरकारी स्कूल से शिक्षा हासिल की थी। वहीं उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद ये पटना चले गए थे और यहां के कॉलेज से इन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई जारी की। जिसके बाद सन् 1945 से 1951 तक मजिस्ट्रेट के पद पर अपनी सेवाएं दी थी। पहले कांग्रेस पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी और बाद में जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं उनकी मृत्यु 13 अप्रैल 1982 में को हुई थी।

Share This Article