STF अपने जंगल को चारों तरफ घर मारा रेड मिनी गन फैक्ट्री

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मुंगेर में STF ने मंदारे पहाड़ी के जंगलो मे छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का पर्दा फास किया है और भारी मात्रा में निर्मित ब अर्द्ध निर्मित हथियारों के साथ अवैध हथियार बनाने का ढेर सारा औजार भी बरामद किया है साथ ही इस मामले में एक हथियार निर्माता को भी गिरफतार किया है।
Vo:- मुंगेर जिला में शामपुर ओपी क्षेत्र के मंदारे पहाड़ी कि जंगलो में एसटीएफ एवं जिला पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान वहां पर संचालित एक मिनीगन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया गया. वहीं एक कारोबारी मो. जाहिद को गिरफ्तार किया गया. जबकि चार-पांच हथियार कारोबारी पुलिस को चकमा देकर जंगल में भागने में सफल रहा. पुलिस ने मौके पर से 5 निर्मित पिस्टल, 2 अर्धनिर्मित पिस्टल एवं भारी संख्या में हथियार बनाने का उपकरण पुलिस ने जब्त किया.
पुलिस अधीक्षक जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि एएसपी अभियान कुणाल कुमार एवं एसटीएफ डीएसपी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में शामपुर ओपी क्षेत्र के मंदारे पहाड़ी जंगल में शुक्रवार की रात संयुक्त शैडो ऑपरेशन ( सी-लेवल ऑप्स ) चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने पहाड़ पर संचालित मिनी गन फैक्टरी का उद‍्भेदन किया. जहां से हथियार निर्माण कर रहे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो. कासो के पुत्र मो. जाहिद को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. जबकि कुछ लोग भाग निकला. पुलिस ने मौके पर से 5 देशी पिस्टल, 2 अर्धनिर्मित देशी पिस्टल, 1 जिंदा कारतूस, 7 नर्मित व 7 अर्धनिर्मित मैगजीन, 5 बेश मशीन, स्ट्रेंड ड्रील मशीन, मैगजीन स्प्रिंग, स्लाइडिंग स्प्रिंग सहित भारी संख्या में हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया. इस मामले में फरार हथियार कारोबारी की पहचान कर ली गयी है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
बाइट:-जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी पुलिस अधीक्षक मुंगेर

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article