भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज: जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने नमन करते हुए उन्हें दी श्रद्धांजलि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भारत रत्न भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं थी। उनका योगदान राजनीति में अविस्मरणीय है।

बता दें कि 31 अक्टूबर 1984 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। 1 सफदरजंग रोड स्थित आवास पर उन्हें गोली मारी गई थी। इंदिरा गांधी की सुरक्षा में तैनात रहे सब इंस्पेक्टर बेअंत सिंह और कांस्टेबल सतवंत सिंह ने ही उनपर कई गोलियों की बौछार कर उनकी हत्या कर दी थी। इंदिरा गांधी को अपनी हत्या का अंदेशा पहले ही हो गया था। इसका जिक्र उन्होंने एक दिन पहले उड़ीसा की अपनी रैली में भी किया था।

इंदिरा गांधी पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुत्री थी। उनका जन्म 19 नवंबर, 1917 को एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उन्होंने इकोले नौवेल्ले, बेक्स (स्विट्जरलैंड); इकोले इंटरनेशनल, जिनेवा; पूना और बंबई में स्थित प्यूपिल्स ओन स्कूल; बैंडमिंटन, ब्रिस्टल; विश्व भारती, शांति निकेतन और समरविले कॉलेज ऑक्सफोर्ड जैसे प्रमुख संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की थी। 1964 से 1966 तक वे सूचना और प्रसारण मंत्री के पद पर रही एवं इसके बाद जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक वे भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत रहीं। वहीं 7 साल के बाद उनकी सन् 1984 में 31 अक्टूबर को हत्या कर दी गई

Share This Article