आज से बिहार में मैट्रिक की परीक्षा शुरू, पहले दिन हिंदी एवं भाषा विषय का एग्जाम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर,आज से बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा शुरू हो चुकी है और इसमें 27 हजार से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है- पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. परीक्षा को नकलमुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए जिले में 28 किंद्र से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 17 परीक्षा केंद्र भभुआ जिला मुख्यालय और11 सेंटर मोहनिया अनुमंडल में हैं. हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी होगी और सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने परीक्षा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा. छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा और साथ ही कुछ खास चीजें लेकर जाने की अनुमति होगी, जबकि कई चीजों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। आइए जानते हैं कि परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी है और किन चीजों को लाने पर रोक है।बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत मातृभाषा विषय से हो रही है। इसमें हिंदी, उर्दू, बांग्ला और मैथिली भाषा के पेपर शामिल हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक, जिसमें छात्र परीक्षा देंगे। वहीं दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक, जिसमें 27,500 सौ से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article