NEWSPR LIVE : गनगनियां फतेहपुर पुलिया में देर रात गिरा एक ट्रक बाल बाल बचे लोग

Patna Desk

 

रिपोर्ट श्यामानंद सिंह भागलपुर

 

भागलपुर सुलतानगंज के गनगनियां गाँव के फतेहपुर में एन. एच. 80 सडक किनारे ट्रक का ड्राइवर संतुलन खोने पर एक पुल के गड्डे में गिरने पर बाल बाल बचे लोग|

वही गनगनियां पंचायत के पुर्व मुखिया गिता भारती के पति संजय मंडल ने बताया कि शुक्रवार के देररात 02 बजे के लगभग पंचायत गनगनियां के ग्राम फतेहपुर में पुनः चौदह चक्का वाली ट्रक पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर जा रही थी तभी NH 80 के किनारे पुलिया के पास पूर्व मुखिया गीता भारती घर के सामने बिजली खम्भे को तोङते हुए जा गिरी | जिससे लोग बाल बाल बच गये हैं| और कहा कि एन. एच. 80 के किनारे फतेहपुर पुलिया का मरम्मत नहीं होने पर बार बार बड़ी वाहन एंव छोटी वाहन का दुर्घटना होते रहती है|

इसके लिये जिला प्रशासन एंव स्थानीय प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है| जिससे बड़ी दुर्घटना से लोग बच सकें| ग्रामीणों ने भी कहा कि प्रतिदिन कोई न कोई घटना होते रहती है| इस लिये फतेहपुर पुलिया का मरम्मत होना जरुरी है| नहीं होने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है|

Share This Article