मासूम छात्र के संदेहास्पद स्थिति में मौत,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- एक निजी विद्यालय के हॉस्टल में रह रहे एक मासूम की संदेहास्पद मौत से इलाके में सनसनी मच गई। कटिहार मनसाही थाना क्षेत्र के मनसाही बाजार के स्थित एक प्राइवेट स्कूल में हुए इस घटना के बारे में स्कूल प्रबंधक की माने तो जीशु ने हॉस्टल में ही खुद के सांसों को खत्म कर लिया। खबर परिजनों को दी गई, मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर में रहने वाले विष्णु मंडल के 13 वर्षीय पुत्र जिशु कुमार की मौत की खबर पर आनन फानन में परिजन पहुंचे और घटनास्थल का माहौल देखकर हत्या की आशंका जताते हुए आक्रोशित हो गए।

जिशु के परिजनों ने स्कूल प्रबंधक पर आरोप लगतेे हुए कहा कि जिशु ने खुद के सांसों को खत्म नहीं किया है, स्कूल प्रबंधन इस मामले में लिपा-पोती कर रही है। परिजन अंदेशा जताते हुए कहते हैं कि बच्चे आपस में लड़ाई करने के बाद जिशु को मौत के घाट उतार दिए और अब इसे कोई और रूप दिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article