News PR Live
आवाज जनता की

NEWSPR LIVE : धान लदे ट्रैक्टर से टकराये बाइक सवार, 73 वर्षीय वृद्ध की मौत, एक युवक की हालत गंभीर

धान लदे ट्रैक्टर में टकराये बाइक सवार, 73 वर्षीय वृद्ध की मौत, बाइक चला रहा युवक की हालत गंभीर

- Sponsored -

- Sponsored -

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे): धान लदे ट्रैक्टर में बाइक सवार जा टकराये। इस घटना में बाइक पर पीछे बैठा 73 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। वहीं इस घटना में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के मोहनिया भभुआ सड़क पर परसिया गांव के समीप की बतायी जाती है। जहां धान लदे ट्रैक्टर से बाइक सवार जा टकराये और टकराने से एक 73 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी और बाइक चला रहा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

वृद्ध की पहचान कैमूर जिले के चैनपुर थानाक्षेत्र के डीहा गांव निवासी स्व गुल्लू साह के बेटे ठाकुर साह के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान डीहा गावं के नचक पासवान का बेटा पंकज कुमार के रूप में हुई है। पंकज का गम्भीर स्थिति सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.