नीतीश कुमार ने बांका मे किया जनसभा, लालू परिवार पर खुब बोले

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बांका :- बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बांका के अमरपुर में जदयू प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने एक बार फिर से लालू परिवार पर हमला बोला। श्री नीतीश कुमार ने श्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए वोटरों को सचेत करते हुए कहा- आपलोग भी समझिए। अगर वोट दिया तो अपने कमाते रहेगा, आपके लिए कुछ नहीं करेगा। वे लोग काफी गंदा काम करते हैं।

मुख्यमंत्री ने राजद से हाथ मिलाने पर सफाई दी और ठीकरा दल के ही कुछ नेताओं पर फोड़ते हुए कहा- आज कल जो अपना प्रचार-प्रसार करते हैं और खूब बयान देते रहते हैं और मीडिया के लोग भी उनको छापते रहते हैं लेकिन उनलोगों ने किया क्या है बताइए, भूलिएगा मत। हमने अपने कार्यकाल में दो बार डेढ़-डेढ़ वर्ष के लिए उनको अपने साथ रखा। जब गड़बड़ किया तो हटा दिया। भाजपा से हमारा 1995 से रिश्ता है और आगे उसे कायम रखेगे। अब इधर-उधर नहीं जाएंगे। वर्ष 2005 से हम लोग एक साथ हैं। बीच में 9 महीने के लिए हमने कुर्सी छोड़ दिया था। पहले कोई काम होता था क्या? शाम के बाद कोई भी घर से नहीं निकलता था। आज कल तो सभी लोग देर रात तक टहलते रहते हैं। 15 साल तक पति-पत्नी को राज करने का मौका मिला। श्री लालू प्रसाद जी अपने हटे तो पत्नी श्रीमती राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिए। पहले कितना झंझट होता था। हिंदू-मुस्लिम का कितना विवाद होता था, हम तो मुस्लिम लोगों से कहेंगे, हम जब आए तो सभी झंझट को बंद कराये। जहां कहीं भी कोई गड़बड़ किया था उसको पकड़कर बंद कराया। हम ही बताए थे, उसी पर दावेदारी करने लगे हैं। अब कह रहे हैं कि 17 साल में कुछ नहीं हुआ, हमने ही डेढ़ साल में बहाली करा दिया। अरे बहाली तो हम ही कराए थे और हम ही करा रहे हैं। हमने देखा कि गड़बड़ कर रहा है तो हटा करके हम पुरानी जगह पर आ गए।

श्री तेजस्वी प्रसाद यादव से हाथ मिलाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में ही कुछ इधर से उधर कर देता है, इसी के चलते हम चले गए थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article