NEWSPR LIVE : सुबोधानंन्द महाराज जी के द्वारा दुसरे दिन भी चली भागवत कथा |

Patna Desk

 

 

रिपोर्ट – श्यामानंद सिंह भागलपुर

 

भागलपुर सूलतानगंज में सुबोधानंन्द महाराज जी ने कहा कि ईश्वर की भक्ति , मनुष्य अपना कल्याण चाहता है, परन्तु कल्याण का अर्थ है, दु:ख का पुर्ण रुप से नाश तथा परमानन्द की अनुभूति|

 

भागलपुर सुलतानगंज के आर्दश मध्य विघालय के प्रांगण में हरिद्वार से पधारे संत स्वामी सुबोधानंन्द जी महराज द्वारा संत पथिक सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दुसरे दिन संत स्वामी सुबोधानंन्द महाराज जी ने सभी श्रोताओं को संवाद सुनाते हुए कहा कि अध्यात्म योग से ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है|संसार से हटाकर मन को आत्मा परमात्मा में लगाना ही अध्यात्म योग है| विषयासक्त मन बन्धन का कारण है तथा परमात्मा में लगा हुआ मन मुक्ति का साधन है| और कहा कि बुद्धिमान मनुष्य को चाहिए कि बचपन से ईश्वर की भक्ति उपासना में लग जाती, क्योंकि जीवन क्षणभंगुर और नाशवान है|कब मृत्यु हो जाय यह कोई नहीं जानता है कि बात कही|इस दौरान संत सेवा समिति के अध्यक्ष त्रीबेनी शर्मा, अरुण चौधरी, रघुनंदन बाबा, कपिल कान्त, अरुण यादव, रमायणशरण गुप्ता, बिजय सिंह, विजय निराला सहित इत्यादि लोग मौजूद थे|

Share This Article