बिहार: दो पक्षों के बीच मारपीट में 9 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर भागलपूर से है। जहां नवगछिया जमुनियां गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में नौ लोगों के घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिये नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों में गणेश पंडित, विपिन पंडित, अंगद कुमार, अर्जुन पंडित, रंजीत पंडित, मनीष कुमार, शिवम कुमार, रंजू देवी, गोकुल पंडित हैं। जानकारी के मुताबिक लोकभूमि गैरमजरूआ आम के लिए दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। जिस दौरान दोनों पक्षों के बीच जम कर लाठी-डंडे भी चले। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में एक दूसरे की जान लेने पर बन ए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर

Share This Article