राज्यसभा चर्चा के बीच फिर मैदान में नीतीश! 10 मार्च से सीमांचल-कोसी के 10 जिलों की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे CM

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर समृद्धि यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने की चर्चाओं और सियासी हलचल के बीच सरकार ने यात्रा के तीसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री की यह यात्रा 10 मार्च से 14 मार्च तक चलेगी। इस दौरान वह सीमांचल और कोसी क्षेत्र के 10 जिलों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न जगहों पर प्रगति यात्रा, सात निश्चय योजना और अन्य विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। साथ ही कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

यात्रा की शुरुआत 10 मार्च को सुपौल से होगी। उसी दिन मुख्यमंत्री मधेपुरा भी जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम तय किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

11 मार्च को मुख्यमंत्री अररिया और किशनगंज का दौरा करेंगे। दोनों जिलों में कार्यक्रमों के बाद वह फिर से मधेपुरा लौटकर रात बिताएंगे।

12 मार्च को उनका कार्यक्रम पूर्णिया और कटिहार में निर्धारित है। इसके बाद 13 मार्च को मुख्यमंत्री सहरसा और खगड़िया का दौरा करेंगे।

समृद्धि यात्रा के अंतिम दिन 14 मार्च को मुख्यमंत्री बेगूसराय और शेखपुरा जाएंगे और कार्यक्रमों के बाद वापस पटना लौट आएंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री जिलों में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे और आम लोगों से जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए सीधे संवाद भी करेंगे।

इधर रविवार को पटना में मुख्यमंत्री ने बिहार म्यूजियम और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग के निर्माण कार्य की शुरुआत भी की। उन्होंने टीबीएम मशीन का बटन दबाकर टनल की खुदाई का शुभारंभ किया और करीब आधा किलोमीटर तक पैदल चलकर निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया।

करीब 542 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सुरंग पटना के दोनों प्रमुख संग्रहालयों को आपस में जोड़ने का काम करेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article