उपचुनाव के बाद नीतीश मंत्रिपरिषद की होगी बैठक, कैबिनेट सचिवालय ने कहा- 3 नवंबर शाम 5 बजे से होगा संवाद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। उपचुनाव मतगणना के बाद 3 नवंबर को नीतीश सरकार ने बैठक बुलाई है। बता दें कि 3 को मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इस बात की जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिवालय ने बताया कि 3 नवंबर बुधवार की शाम 5 बजे से संवाद में बैठक की जाएगी। इससे पहले 11 अक्टूबर को सरकार द्वारा बैठक बुलाई गई थी। जिसके बाद उपचुनाव में व्यस्त होने के कारण मंत्रिपरिषद में बैठक नहीं की गई है।

बिहार में 2 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जनसभा कल समापत हो गई है। 2 दिन बाद यानि 30 अक्टूबर को दोनों सीटों पर उपचुनाव होगा। जिसरा परिणाम 2 नवंबर को आएगा। परिणाम आने के बाद अगल दिन ही सरकार द्वारा यह बैठक की जाएगी। बता दें कि चुनाव प्रचार में बिजी होने के कारण काफी दिनों से मंत्रियों ने बैठक नहीं की।

जहां तारापुर में मंत्री अशोक चौधरी तो वहीं कुशेश्वरस्थान में जल संसाधन मंत्री संजय झा मोर्चा संभाले हुए हैं। जदयू-बीजेपी कोटे के अन्य मंत्री भी लगातार चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। लिहाजा कैबिनेट की बैठक टलते रही थी। 2 नवंबर को तय होगा कि उपचुनाव में किसने बाजी मारी है। खास कर सरकार के लिए दोनों सीट शाख पर है।

Share This Article