मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की चार सड़कों का किया लोकार्पण, ऑनलाइन समारोह में कही ये बात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। राज्य सरकार ने बिहार वासियों को आज नई सड़कों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पथ निर्माण विभाग के ₹1,121.32 करोड़ की लागत से कुल 130.21 किलोमीटर की चार सड़कों का लोकार्पण किया है। इस कार्यक्रम में उनके साथ केन्द्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज भी मौजूद रहे।

वहीं इस दौरान CM नीतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार पूरी तौर पर बदल चुका है। राज्य में लोगों का एक जगह से दूसरी जगह जाना कितना आसान हुआ है यह सभी को मालूम है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सड़कें विकास का पैमाना होती हैं और बिहार के अंदर अब सड़कों के जरिए विकास को देखा जा सकता है। नीतीश कुमार ने इसके लिए केंद्र सरकार की भी सराहना की।

बता दें कि CM नीतीश कुमार ने राज्य के तीन स्टेट हाइवे और एक बाईपास का उद्घाटन इस ऑनलाइन समारोह के माध्यम से किया है। इन सड़कों से कई इलाकों के लोगों का सफर आसान हो जाएगा। आज दोपहर 1 बजे से यह लोकार्पण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें सीएम ने प्रदेश के लोगों को ये सौगात दी है।

4 स्टेट हाईवे का उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश ने चार स्टेट हाईवे का उद्घाटन किया है। बिहियां से जगदीशपुर पीरो- बिहटा SH 102  का लोकार्पण हुआ है। 54.5 किलोमीटर लंबे SH 102 के निर्माण में 504.2 करोड़ खर्च हुआ है। इसके अलावा अमरपुर-अकबरनगर – SH 85, घोघा- पंजवारा- SH 84 और बिहारीगंज बाईपास रोड। SH 102 लगभग 10 मीटर चौड़ा बनाया गया है जो पटना-बक्सर फोर लेन से सोन नदी के पश्चिमी किनारे पर आकर दनवार बिहटा में मिलता है। इसके बन जाने से नासरीगंज- दाउदनगर पुल के जरिए मगध प्रमंडल से कनेक्टिविटी हो जाएगी।

Share This Article