News PR Live
आवाज जनता की

औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने अधेड़ व्यक्ति को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद के एनएच 2 पर एक सड़क हादसा हो गया जिसमें अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह जानकोप बाजार से सब्जी लेकर अपने सायकिल से घर लौट रहे थे। जिस दौरान जनकोप गांव के बीच एनएच 2 पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।

मृतक की पहचान फतेपुर सिरिस निवासी रामपुकार सिंह के रूप में की है। घटना की सूचना मिलते ही गस्ती में रही बारुण थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह से समझाकर शव को कब्जे में लिया और शव को सदर अस्पताल लाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

मृतक अपने घर से जनकोप बाजार गए थे और सामान लेकर लौटने के क्रम में हादसे का शिकार हो गए। वहीं परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। वह जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.