गंगा दशहरा पर अजगैविनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, उत्तरवाहिनी गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

गंगा दशहरा पर अजगैविनाथ धाम में आस्था का सैलाब, उत्तरवाहिनी गंगा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में गंगा दशहरा के अवसर पर इस वर्ष भी आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने के लिए सुबह से ही बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ घाट पर उमड़ पड़ी।

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की और फल, प्रसाद तथा दीप दान किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है, जिससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की आस्था जुड़ी हुई है। स्थानीय पुजारी एवं प्रेमानंद गिरी ने बताया कि गंगा दशहरा पर उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा कर दीप दान और फल अर्पित करते हैं, जिससे पुण्य की प्राप्ति होती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घाट पर पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा और शिव भक्तों ने गंगा स्नान के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना की। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए थे। हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article