भागलपुर में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगह पेड़ गिरे

भागलपुर में आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में पेड़ गिरने से रास्ते बाधित

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में सोमवार की देर रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक चली इस बारिश और तूफान ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई घरों के छप्पर, चदरे और शेड उड़ गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बैजानी ग्रामीण क्षेत्र में कई बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

भागलपुर–दुमका मुख्य मार्ग पर बैजानी चौक से बैजानी पेट्रोल पंप तक करीब आधा दर्जन पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह जाम हो गई। अचानक पेड़ गिरने की घटना से गुजर रहे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के काफी देर बाद तक बाईपास थाना की गश्ती टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे नाराजगी देखी गई। हालांकि बाद में सूचना मिलने पर बाईपास थाना पुलिस सक्रिय हुई और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू कराया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

काफी मशक्कत के बाद मार्ग को आंशिक रूप से चालू कराया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य होने लगा। प्रशासनिक प्रयासों से स्थिति पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन क्षेत्र में दहशत और नुकसान का माहौल बना रहा। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article