NEWS PR डेस्क: 14 फरवरी को 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर आज पूरा देश ने शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति और समर्पण हर भारतीय को प्रेरित करता है।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा कि पुलवामा में बलिदान देने वाले बहादुरों की सेवा और दृढ़ संकल्प राष्ट्र की चेतना में सदैव जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों की हिम्मत से देश को निरंतर शक्ति मिलती है।
उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan ने भी हमले में जान गंवाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वीर जवानों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की स्मृति में अमिट रहेगा और एक मजबूत तथा सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।
2019 का वह काला दिन
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी सीआरपीएफ के काफिले से टकरा गई थी। इस आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। घटना के बाद पूरे देश में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई थी।
बालाकोट एयरस्ट्राइक: भारत की जवाबी कार्रवाई
हमले के कुछ दिनों बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की, जिसे Balakot airstrike के नाम से जाना जाता है। इस कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति के रूप में देखा गया।