पुलवामा हमले की बरसी: शहीदों के साहस को राष्ट्र का सलाम, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
NEWS PR डेस्क: 14 फरवरी को 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर पूरे देश ने शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति और समर्पण हर भारतीय को प्रेरित करता है।