NEWS PR DESK- उत्तरा भाद्रपद दोपहर 4:02 बजे तक रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएगा। शुक्रवार को चंद्रमा मीन राशि में और सूर्य वृषभ राशि में रहेगा। सूर्य के सुबह 5:26 बजे उदय होने और शाम 7:10 बजे अस्त होने का अनुमान है। 24 मई को चंद्रमा के सुबह 2:57 बजे उदय होने और दोपहर 3:03 बजे अस्त होने की उम्मीद है। आज से पंचक भी शुरू हो रहे हैं।
पंचांग: 09 ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 24 जिल्काद 1446,विक्रमी संवत्: ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी रात्रि 10.30 बजे तक पश्चात, प्रीति योग सायं 06.36 मिनट तक पश्चात आयुष्मान योग, बव करण, चंद्रमा मीन राशि में (दिन-रात)। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राहुकालम्। पंचक। अपरा एकादशी व्रत। गण्डमूल सायं 04.03 बजे से।
एकादशी तिथि प्रारंभ : 22 मई 2025 की रात 8.25 बजे एकादशी तिथि समाप्त : 23 मई 2025 की संध्या 6.10 बजे
व्रत पारण (व्रत खोलने का समय) : 24 मई 2025 को सुबह 5.26 से 8.11 बजे तक पूजन विधि : प्रात:काल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।