आज के पंचांग में जाने शुभ मुहूर्त गंगा दशहरा के मौके पर यह समय रहेगा शुभ

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- आज गंगा दशहरा है। इस दिन गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था। गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए भागीरथ ने तपस्या की थी। इस बार गंगा दशहरा पर शुभ योग त्रिवेणी रहेगी। इसके अलावा हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग भी बन हहा है।

इसके साथ ही व्यतिपात योग भी बन रहा है। आज के दिन स्नान का शुभ मूहुर्त बुधवार की देर रात 11 बजकर 54 मिनट से शुरू हो गया है। जो 5 जून की देर रात 2 बजकर 16 मिनट तक चलेगा।

05 जून, गुरुवार, शक संवत्: 15,ज्येष्ठ, सौर शक 1947, पंजाब पंचांग: 22, ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 08, जिल्हिजा, 1446, विक्रमी संवत ज्येष्ठ शुक्ल दशमी रात्रि 02.17 मिनट तक पश्चात एकादशी तिथि हस्त नक्षत्र (दिन रात)। सिद्धि योग प्रातः 09.14 मिनट तक पश्चात व्यतिपात योग। चन्द्रमा कन्या राशि में (दिन रात)।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11: 45 -12:39 मिनट तक है। राहुकाल दोपहर 13:52 − 15:31 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में संचरण करेंगे।

निर्जला एकादशी पर बन रहे कई शुभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

गंगा दशहरा के दिन गंगा को धरती पर लाने का उद्देश्य ही पितरों की सद्गति करवाना ​था। इसलिए इस दिन पितरों की पूजा करने का भी विधान है। इस दिन हस्त नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article