बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन,30 हजार रुपये घूस लेते सरकारी कर्मी गिरफ्तार

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड में पंचायत रोजगार सेवक को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर्मी की पहचान पप्पू कुमार उर्फ प्रफुल्ल कुमार के रूप में हुई है। इस कार्रवाई के बाद संबंधित इलाके के सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार पंचायत रोजगार सेवक अरियरी प्रखंड की हजरतपुर मड़रो पंचायत में तैनात था। निगरानी ब्यूरो की टीम ने कथित तौर पर रिश्वत लेते समय उसे पकड़ा। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ निगरानी कांड संख्या 120/26 दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि पप्पू कुमार उर्फ प्रफुल्ल कुमार शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत कपासी गांव का निवासी है। वह हजरतपुर मड़रो पंचायत में पंचायत रोजगार सेवक (PRS) के पद पर कार्यरत था।
रिश्वत किस काम के लिए मांगी गई थी, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं
फिलहाल, रिश्वत की रकम किस काम के बदले मांगी गई थी, इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। निगरानी ब्यूरो की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बिहार में सरकारी कर्मियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर चर्चा में रहती है। शेखपुरा में पंचायत रोजगार सेवक की गिरफ्तारी को भी भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहम कार्रवाई माना जा रहा है। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है

Share This Article