यात्रिगण कृपया ध्यान दें ! अमृत भारत, संपर्क क्रांति सहित 22 ट्रेनों की टाइमिंग बदली,जानिए…नई टाइमिंग

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: रेल परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने 22 ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया है। इनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा बुधवार को संशोधित टाइम टेबल जारी किया गया। यह बदलाव केवल ट्रेनों के प्रारंभिक (ओरिजिनेटिंग) स्टेशनों से प्रस्थान के समय पर लागू होगा।

रेलवे के अनुसार, 12 ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के समय में फरवरी माह की अलग-अलग तिथियों से संशोधन किया गया है, जबकि 10 ट्रेनों के प्रस्थान समय में अप्रैल माह की विभिन्न तिथियों से बदलाव प्रभावी होगा। बदले गए समय वाली ट्रेनों में दरभंगा से चलने वाली ट्रेनों की संख्या सबसे अधिक है।

01 अप्रैल से बदले प्रस्थान समय वाली प्रमुख ट्रेनें:

  • 12565 दरभंगा–नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब सुबह 08.20 के बजाय 08.15 बजे खुलेगी।
  • 15211 दरभंगा–अमृतसर जननायक एक्सप्रेस शाम 05.20 की जगह 05.15 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 14673 जयनगर–अमृतसर शहीद एक्सप्रेस सुबह 07.20 के स्थान पर 07.15 बजे खुलेगी।
  • 15279 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस अब 11.35 के बजाय 11.30 बजे रवाना होगी।

अप्रैल से पांच मिनट पहले चलेंगी ये ट्रेनें:

  • 02 अप्रैल से 15557 दरभंगा–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस दोपहर 03.00 के बजाय 02.55 बजे खुलेगी।
  • 03 अप्रैल से 19166 दरभंगा–अहमदाबाद एक्सप्रेस सुबह 04.30 की जगह 04.20 बजे चलेगी।
  • 03 अप्रैल से 14649 जयनगर–अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस 07.20 के बजाय 07.15 बजे खुलेगी।
  • 04 अप्रैल से 15561 दरभंगा–गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस दोपहर 03.00 की जगह 02.55 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05 अप्रैल से 19624 दरभंगा–मदार अमृत भारत एक्सप्रेस 02.15 के बजाय 02.10 बजे रवाना होगी।
  • 15531 सहरसा–अमृतसर एक्सप्रेस अब 03.05 के स्थान पर 03.00 बजे खुलेगी।

इन ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने का बदला समय:

  • 11033 पुणे–दरभंगा एक्सप्रेस – सुबह 07.10 बजे दरभंगा
  • 12566 नई दिल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस – सुबह 09.35 बजे दरभंगा
  • 12212 अमृतसर–दरभंगा एक्सप्रेस – सुबह 03.10 बजे दरभंगा
  • 15552 वाराणसी सिटी–दरभंगा एक्सप्रेस – रात 09.05 बजे दरभंगा
  • 19165 अहमदाबाद–दरभंगा एक्सप्रेस – शाम 07.25 बजे दरभंगा
  • 19623 मदार–दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस – रात 12.55 बजे दरभंगा
  • 14650 अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस – रात 12.45 बजे जयनगर
  • 14674 अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस – रात 12.45 बजे जयनगर
  • 11061 एलटीटी–जयनगर एक्सप्रेस – रात 02.10 बजे जयनगर
  • 15268 एलटीटी–रक्सौल एक्सप्रेस – सुबह 07.50 बजे रक्सौल
  • 14016 आनंद विहार–रक्सौल एक्सप्रेस – रात 10.10 बजे रक्सौल
  • 15280 आनंद विहार–सहरसा एक्सप्रेस – शाम 07.25 बजे सहरसा
Share This Article