चिराग पासवान पहुंचे लोजपा (रामविलास) के नए प्रदेश कार्यालय, 28 नवंबर को स्थापना दिवस की तैयारियों का किया निरीक्षण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना:केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान आज नए पार्टी प्रदेश कार्यालय, 1 व्हीलर रोड, का निरीक्षण करने पहुंचे। यह कार्यालय आगामी 28 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसे बड़े धूमधाम से मनाने की योजना है।चिराग पासवान ने कार्यालय के निर्माण और साज-सज्जा पर खास ध्यान दिया है।

उन्हें यह कार्यालय आवंटित होने के बाद से ही इसे भव्य रूप देने में जुटे हुए हैं।दिल्ली से सीधे पटना पहुंचे चिराग पासवान ने पटना एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय का रुख किया। वहां उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। चिराग ने स्थापना दिवस समारोह को लेकर चर्चा की और निर्देश दिया कि इसे पूरी भव्यता और गरिमा के साथ मनाया जाए।उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनों को साकार करने के लिए यह दिन बेहद खास है। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article