पटना एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, स्पाइसजेट विंमान में टला बड़ा हादसा, जानिए क्यों

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना एयरपोर्ट पर अचानक से स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। दिन में 11 30 पर उड़ान भरने के बजाय शाम के 6.30 पर फ्लाइट ने उड़ान भरी। जानकारी के मुताबिक विमान का ऑक्सीजन प्रेशर गिरने के कारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। लैंडिग से पहले यात्रियों को बताया गया कि सभी लोग अपने ऑक्सीजन मास्क लगा लें। जिसके बाद यात्री सहम गए और लैंडिग होने के बाद यात्रियों ने चैन की सांस ली।

जिसके बाद मुबंई के लिए टेकऑफ करने से पहले विमान की जांच की गई जिसमें पता चला कि विमान में ऑक्सीजन प्रेशर की कमी है। इसके साथ ही कुछ तकनीकी खराबी भी है। जिसके कारण यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को सभी प्रकार की व्यवस्था जैसे नाश्ता, खाना समेत सुविधा मुहैया करवाई गई। फिर फ्लाइट के शाम 6.30 बजे उड़ान की घोषणा की गई।

इस दौरान हालांकि यात्रियों ने एयरलाइन कंपनी के प्रति जमकर आक्रोश दिखाया। यात्रियों का कहना था कि कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी। उड़ान से पहले फ्लाइट को सही तरीके से देखा भी नहीं गया था। यात्री बोले कि अगर विमान की सही तरीके से जांच हुई होती तो ऐसा नहीं होता।

Share This Article