पटना में अगलगी रोकथाम को लेकर सघन जागरूकता अभियान, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: जिले में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। ज़िलाधिकारी, पटना के निर्देश पर अगलगी की घटनाओं की रोकथाम और उसके प्रभाव को कम करने के लिए पूरे जिले में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आम लोगों को आग से बचाव के उपायों और सावधानियों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि 15 मार्च से 15 जून तक का समय अग्नि-प्रवण काल माना जाता है। इस दौरान विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। लोगों से अपील की गई है कि राज्य सरकार द्वारा जारी “क्या करें और क्या न करें” संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अधिक से अधिक लोगों तक इसे पहुंचाने में सहयोग करें।

अभियान के तहत लोगों को बताया जा रहा है कि बिजली के उपकरणों को पानी से साफ नहीं करें, बिजली से लगी आग को पानी से बुझाने की कोशिश न करें और सही अग्निशामक यंत्र का उपयोग करें। इसके अलावा मोबाइल फोन को चार्जिंग में लगाकर तकिए या बिस्तर के नीचे रखकर सोने से भी बचने की सलाह दी गई है। पतंगबाजी के दौरान बिजली के तारों में फंसी पतंग को हाथ या लोहे की छड़ से निकालने की कोशिश करना भी खतरनाक बताया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आग लगने की किसी भी घटना या आपदा की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। इसके लिए डायल-112 या 101 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिला अग्नि नियंत्रण कक्ष के नंबर 7485805821, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 0612-2210118 और 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 0612-2219810 / 2219234 भी जारी किए गए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article