अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार का दबदबा, कोच निखिल कुमार को आयोजन समिति ने किया सम्मानित

“छोटे गांव से राष्ट्रीय मंच तक—निखिल कुमार ने कुश्ती में बढ़ाया बिहार का मान

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के औरंगाबाद जिले का गौरव बढ़ा है। जिले के दाउदनगर प्रखंड के बहुरिया बिगहा गांव के पहलवान निखिल कुमार ने एक बार फिर बिहार कुश्ती दल का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की।
निखिल कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया
प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन और कोच की भूमिका में सफल नेतृत्व के लिए आयोजन समिति द्वारा निखिल कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान को दर्शाता है, बल्कि जिले और राज्य के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं
निखिल कुमार एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और अपने खेल करियर की शुरुआत से ही कुश्ती के प्रति समर्पित रहे हैं। वे इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और अब लंबे समय से बिहार टीम में कोच की भूमिका निभाते हुए खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन और खेल के क्षेत्र में योगदान के चलते उन्हें अन्य राज्यों में भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मेहनती और खेल के प्रति समर्पित
जिला कुश्ती संघ के सचिव उदय कुमार तिवारी ने बताया कि निखिल कुमार बचपन से ही मेहनती और खेल के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ी अब राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो गौरव की बात है। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी कुमार पप्पू राज, वरीय शारीरिक शिक्षक विनोद कुमार सिंह, क्रीड़ा भारती के रोहतास विभाग के अधिकारी राकेश कुमार पांडे सहित कई खेल से जुड़े गणमान्य लोगों ने निखिल कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
निखिल कुमार जैसे प्रतिभाशाली कोच और खिलाड़ी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा
क्रीड़ा भारती की मातृशक्ति प्रमुख उषा सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनीता सिंह, गुड़िया सिंह, मालती गुप्ता, सोनम सिंह, नीतू सिंह, पूजा सिन्हा सहित कई अन्य सामाजिक और खेल कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर की। स्थानीय खेल प्रेमियों का कहना है कि निखिल कुमार जैसे प्रतिभाशाली कोच और खिलाड़ी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो खेल जगत में औरंगाबाद का नाम रोशन कर रहे हैं।
औरंगाबाद से रूपेश पत्रकार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article