‘Run for Nasha Mukt Bihar’ के संदेश के साथ 15 मार्च को होगा पटना मैराथन-2026 का आयोजन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नशा मुक्त बिहार के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन का आयोजन Bihar Prohibition, Excise and Registration Department द्वारा किया जा रहा है।

मैराथन रविवार को सुबह Gandhi Maidan से शुरू होगी। इसमें 42.2 किलोमीटर की फुल मैराथन, 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ श्रेणियां शामिल होंगी, ताकि हर आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकें। आयोजन का शुभारंभ सुबह 3 बजे किया जाएगा।

दौड़ का मार्ग गांधी मैदान से शुरू होकर Ganga Path और Atal Path होते हुए शिवपुरी पथ तक निर्धारित किया गया है। आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मैराथन के दौरान “Run for Nasha Mukt Bihar” का संदेश दिया जाएगा, जिसका उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ, सकारात्मक तथा अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

मैराथन में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में युवा और खेल प्रेमी इस आयोजन में भाग लेकर नशा मुक्त बिहार अभियान को मजबूत करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article