JEE Advanced 2026 में मेंटर्स एडुसर्व का बड़ा कारनामा, शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना, 01 जून। जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणामों में बिहार के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पूर्वी भारत के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में शामिल मेंटर्स एडुसर्व ने इस वर्ष बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 देने का दावा किया है। संस्थान के छात्र शुभम कुमार ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया, बल्कि बिहार को भी गौरवान्वित किया है।

गया जिले के निवासी शुभम कुमार की इस सफलता से पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि शुभम ने अपनी तैयारी मेंटर्स एडुसर्व के दो वर्षीय रेगुलर ऑनलाइन क्लासरूम प्रोग्राम के माध्यम से की थी। इससे पहले उन्होंने संस्थान की स्कॉलरशिप परीक्षा ‘मी-सेट’ में स्टेट रैंक-3 हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

संस्थान के अनुसार, शुभम को तैयारी के दौरान अनुभवी शिक्षकों द्वारा लाइव इंटरैक्टिव कक्षाएं, अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन डाउट सॉल्विंग सुविधा और ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज का लाभ मिला। साथ ही गया सेंटर पर ऑफलाइन शैक्षणिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई।

मेंटर्स एडुसर्व के निदेशक आनंद कुमार जायसवाल ने शुभम की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता छात्र की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी, शिक्षक और परिवार एक साझा लक्ष्य के साथ काम करते हैं, तब ऐसे ऐतिहासिक परिणाम सामने आते हैं।

उन्होंने बताया कि जेईई एडवांस्ड 2026 में संस्थान के अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी उम्मीद के अनुरूप रहा है। साथ ही उन्होंने उन छात्रों को भी हौसला दिया, जिनका परिणाम संतोषजनक नहीं रहा। उन्होंने कहा कि असफलता अंत नहीं है और छात्रों को पूरे आत्मविश्वास के साथ दोबारा प्रयास करना चाहिए।

इस बीच संस्थान ने जेईई मेन एवं एडवांस्ड 2027 की तैयारी के लिए नए रिपीटर बैच शुरू करने की घोषणा भी की है। संस्थान के अनुसार, नए बैच 4 और 11 जून से शुरू होंगे, जिसमें योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

मेंटर्स एडुसर्व ने यह भी जानकारी दी कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 से 12वीं तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। संस्थान की ओर से मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और विशेष शैक्षणिक सहायता प्रदान की जा रही है।

Share This Article